थिएटर, टीवी और ओटीटी पर अपने दमदार किरदार और बेहतरीन एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने बीते 1 मई को अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं, अब एक्ट्रेस अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती नजर आई हैं। फोटोज में उन्हें अपने लव्ड वन्स के साथ केक कट करते और क्वालिटी टाइम स्पैंड करते देखा जा सकता है।