हैदराबाद में एक कार ड्राइवर ने रात में सरेराह उत्पात मचाया और व्यक्ति को बोनट पर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता रहा. यह घटना 1 मई की रात को शहर के मीरपेट इलाके में हुई. बाइक से गायत्री नगर से एलबी नगर की ओर जा रहे पिता-पुत्र को कार ने पीछे से टक्कर मार दी. एक्सीडेंट के बाद उनके बीच बहस हो गई और कार में बैठे व्यक्ति ने बाइक सवार लोगों पर हमला कर दिया. बाद में, जब ड्राइवर ने मौके से भागने की कोशिश की.. तो पीड़ित व्यक्ति एसके जीलानी ने कार रोकने की कोशिश की. जब जीलानी बोनट पर थे... तो ड्राइवर बिना रुके कार को करीब 2 किमी तक घसीटता रहा. दूसरे राहगीरों ने उसे मंडमल्लम्मा चौराहे पर रोका, तो वह पीड़ित को छोड़कर भाग गया. हादसे में पीड़ित व्यक्ति जिलानी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है.