मशहूर एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी गर्ल गैंग के साथ बिताए एक शानदार दिन की झलक शेयर की है। इस खास गेट-टुगेदर को एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने खूबसूरती से ऑर्गेनाइज किया है। शेयर किए गए दिव्या के इस वीडियो मोंटाज में इंडस्ट्री की कई दमदार और टैलेंटेड महिलाएं नजर आईं, जिनमें एक्ट्रेस शबाना आजमी, एकट्रेस, डायरेक्टर रत्ना पाठक शाह, एक्ट्रेस तापसी पन्नू, एक्ट्रेस सयानी गुप्ता, एक्ट्रेस रसिका दुग्गल और एक्ट्रेस कृतिका कामरा और फिल्ममेकर फिल्ममेकर जोया अख्तर शामिल दिखीं। दिया मिर्जा ने इस पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजीस के साथ अपना प्यार जाहिर किया।