Surprise Me!

बंगाल में बीजेपी की बढ़त तय? रुझानों में सरकार बनाती दिखी पार्टी

2026-05-04 4 Dailymotion

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों ने सियासी हलचल तेज कर दी है. शुरुआती आंकड़ों में बीजेपी 177 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है, जबकि टीएमसी करीब 109 सीटों पर आगे है. राज्य की 294 सीटों में बहुमत के लिए 148 सीटों की जरूरत है, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है. भवानीपुर, नंदीग्राम और सिलिगुड़ी जैसी अहम सीटों पर कड़ी टक्कर देखी जा रही है. ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं, वहीं बीजेपी नेताओं का दावा है कि राज्य में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. हाई वोटिंग प्रतिशत और सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस चुनाव के अंतिम नतीजों पर अब पूरे देश की नजर टिकी हुई है.