Surprise Me!

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अमेरिकी गुप्त सेवा ने संदिग्ध को मारी गोली, एक नाबालिग घायल

2026-05-05 3 Dailymotion

अमेरिका की राजधानी शिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया. अमेरिकी गुप्त सेवा ने एक हथियारबंद संदिग्ध को मुठभेड़ में गोली मार दी. जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान अचानक बंदूक निकालकर अधिकारियों पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई. इस घटना में एक नाबालिग राहगीर घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के वक्त इलाके में भारी सुरक्षा तैनात थी और कुछ ही देर पहले उपराष्ट्रपति का काफिला भी उसी रास्ते से गुजरा था. हालांकि अधिकारियों ने दोनों घटनाओं के बीच किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है.