कोलकाता, पश्चिम बंगाल : चुनावी नतीजों के बाद बंगाल का सियासी माहौल गरमा गया है। विधानसभा चुनाव में TMC की करारी शिकस्त के बाद निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया और दावा किया कि यह चुनाव परिणाम वास्तविक जनादेश नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा है।