Surprise Me!

Suvendu Adhikari On PA Murder: 'यह मर्डर नहीं, सोची-समझी साजिश है', सुवेंदु ने खोला PA की मौत का राज

2026-05-07 31 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के निजी सहायक की हत्या के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। कोलकाता के पास हुए इस हमले में उनके पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि पीएस घायल हो गए। सुवेंदु अधिकारी ने इसे “सोची-समझी साजिश” बताते हुए कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी की थी और पूरी योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध और हिंसा के लिए सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल के गुंडों को खत्म करने का काम करेगी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और हमलावरों की कार व बाइक बरामद की गई है। वहीं बीजेपी नेताओं ने इस मामले में सीबीआई जांच और विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है।



#SuvenduAdhikari #SuvenduAdhikariPA #SuvenduAdhikariPAAttack #ChandranathRathMurder #WestBengalViolence #BJP #BengalNews

~HT.504~PR.516~ED.520~