Surprise Me!

सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्या, बीजेपी बोली, "ये बीजेपी राज है, बचोगे नहीं.."

2026-05-07 401 Dailymotion

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई...ये घटना राजधानी कोलकाता के पास मध्यमग्राम में हुई...जिस गाड़ी में रथ मौजूद थे उसमें विधानसभा पास का स्टिकर भी लगा हुआ है...बीजेपी ने चंद्रनाथ रथ की हत्या को 'सुनियोजित' बताया है...इस घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं..एनडीए नेता टीएमसी और ममता बनर्जी पर हमलावर हैं। जबकि इस घटना पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं..विपक्ष के नेता भी इस घटना की निंदा कर रहे हैं और जांच के बाद सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।