टीवी इंडस्ट्री की ग्लैम क्वीन उर्वशी ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने स्टाइलिश अंदाज को फैंस के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट करते अपने समर वाइब्स की झलक को शो किया है। शेयर की गईं इन बेहद हॉट और सिजलिंग तस्वीरों में वे स्लीक ब्लैक वन-पीस स्विमसूट में नजर आ रही हैं। इस लुक में उनका अंदाज बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न दिखाई दे रहा है। वहीं ब्लैक सनग्लासेस ने उनके पूरे लुक में ग्लैमरस टच जोड़ है। तस्वीरों में एक्ट्रेस पूलसाइड पर येलो वूवन चेयर पर लेटे हुए रिलैक्स मूड में सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंट, रिलैक्स्ड और लग्जरी वेकेशन स्टाइल साफ झलक रहा है।