नवागत पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने जिले की कमान संभाली है। जनता से सीधे संवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और जिले में नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले 2016 बैच के आइपीएस जैन ने पदभार लेने के साथ ही अपनी विजन भी स्पष्ट कर दिया है। जनता से सीधे संवाद, अपराधों पर त्वरित नियंत्रण, बेहतर जांच और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की रणनीति के साथ उन्होंने जिले में पुलिसिंग को नई दिशा देने की बात कही। खासतौर पर साइबर अपराध, महिला अपराध, नशे का कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।