क्या आपके पास भी कोई ऐसा कॉल या मैसेज आया है जिसमें कहा गया हो कि 'मुबारक हो! आपका बैंक लोन माफ कर दिया गया है'? अगर हां, तो रुक जाइए! ये आपके लिए कोई खुशखबरी नहीं, बल्कि आपके बैंक अकाउंट को साफ करने का एक नया जाल है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बड़ा रेड अलर्ट जारी किया है। RBI ने साफ कहा है- लोन माफी के नाम पर चल रहे कई ऑफर पूरी तरह फर्जी हैं।
#rbi #rbinews #rbialert #scamalert #loanwaiver #business