Surprise Me!

बंगाल में सत्ता संग्राम! विधानसभा भंग करने के बाद नई सरकार के गठन की कार्रवाई तेज

2026-05-08 7 Dailymotion

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय बड़ा भूचाल आ गया था, जब ममता बनर्जी ने टीएमसी की हार के बाद सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, दो दिन तक चले ड्रामे के बाद राज्यपाल आर. एन. रवि ने गुरुवार शाम को पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया। राज्यपाल ने भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174 की उपधारा 2 के खंड बी के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया। एक ओर NDA राज्यपाल के फैसले को संवैधानिक बता रहा है, वहीं विपक्ष बीजेपी पर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ काम करने का आरोप लगा रहा है।

#WestBengal #MamataBanerjee #RNRavi #BengalPolitics #AssemblyDissolved #TMC #BJP #PoliticalCrisis #Constitution #BreakingNews