बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा इन दिनों फैमिली टाइम को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी वाइफ अर्पिता खान शर्मा और बच्चों आहिल व आयत के साथ सडन प्लान की गई फैमिली ट्रिप की खूबसूरत झलकियां शेयर कीं। इन तस्वीरों में पहाड़ों की वादियां, छोटे-छोटे शहर, लोकल फूड और फैमिली के यादगार पल साफ नजर आ रहे हैं। शेयर की गई तस्वीरों में एक फोटो में आयुष अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ लकड़ी की बेंच पर बैठे दिखाई दिए, वहीं दूसरी तस्वीर में वे बर्फ से ढ़के पहाड़ों के सामने पोज देते नजर आए। इसके अलावा कई तस्वीरों में फैमिली मोमेंट्स, खूबसूरत नजारे और सफर के दौरान मिले लोकल खाने की झलक भी देखने को मिल रही है। आयुष ने पोस्ट के साथ दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है। बता दें कि आयुष और अर्पिता की लव स्टोरी करीब एक दशक पुरानी है। दोनों ने साल 2014 में शादी की थी। उनके बेटे आहिल का जन्म साल 2016 में हुआ, जबकि बेटी आयत का साल 2019 में फैमिली में वेलकम किया गया।
#AayushSharma #ArpitaKhanSharma #SalmanKhan #Bollywood #FamilyTrip #TravelDiaries #InstagramPost #AhilSharma #AyatSharma #CelebrityVacation #MountainViews #RoadTrip #FamilyGoals #BollywoodNews #EntertainmentNews #Loveyatri #AntimTheFinalTruth #ScenicViews #TravelGoals #FamilyMoments #ViralPhotos #InstaTravel #IANS