थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे. विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कड़गम को तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत मिल गया है. कांग्रेस के बाद अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और विदुथलाई चिरुथिगल काची ने भी टीवीके को समर्थन दिया है. इन दलों के समर्थन से 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK गठबंधन का आंकड़ा 118 तक पहुंच गया है, जो सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत है. विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. शनिवार यानी नौ मई को सुबह 11 बजे उनका शपथ ग्रहण समारोह होगा.