Surprise Me!

राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए चुनाव चुराने के गंभीर आरोप, एनडीए नेताओं ने दिया करारा जवाब

2026-05-09 7 Dailymotion

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमलावर होते हुए दिखाई दिए। उन्होंने असम, पुडुचेरी और बंगाल में बीजेपी की जीत को लेकर सवाल खड़े किए हैं। दरअसल राहुल गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रही सद्भाव यात्रा के दौरान गुरुग्राम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर चुनाव चोरी करने का सिस्टम बनाने का आरोप लगाया है। वहीं राहुल गांधी के आरोपों को एनडीए नेताओं ने खारिज करते हुए तीखा जवाब दिया है।