उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज बड़ा दिन होने वाला है और इसकी वजह है सीएम योगी के मंत्रिमंडल का विस्तार। लंबे समय से चर्चा में चल रहा सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। रविवार को करीब साढ़े तीन बजे जन भवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा। इस विस्तार में करीब छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि दो मौजूदा मंत्रियों का प्रमोशन हो सकता है।