Surprise Me!

विजय बने तमिलनाडु के नए सीएम, 9 मंत्रियों ने भी ली शपथ, 200 यूनिट फ्री बिजली के आदेश पर किए हस्ताक्षर

2026-05-10 4 Dailymotion

TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. राज्य के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उन्हें पद की शपथ दिलाई. उनके साथ आधव अर्जुन, एन आनंद, समेत 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली. उनके शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई सीनियर नेशनल और रीजनल लीडर्स, फिल्मी हस्ती और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए.  

शपथ ग्रहण के बाद नई सरकार तुरंत एक्शन में दिखाई दी. मुख्यमंत्री विजय ने 200 यूनिट फ्री बिजली स्कीम शुरू करने वाले अपने पहले आधिकारिक आदेश पर हस्ताक्षर किए. इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाने और पूरे राज्य में एंटी ड्रग ट्रैफिकिंग यूनिट्स के लिए कागजातों पर हस्ताक्षर किए.