भारत ने अग्नि-V मिसाइल का सफल परीक्षण कर अपनी रणनीतिक ताकत का बड़ा प्रदर्शन किया है, ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किए गए इस टेस्ट की सबसे बड़ी खासियत MIRV तकनीक रही, जिसके जरिए एक ही मिसाइल कई अलग-अलग टारगेट पर हमला कर सकती है, करीब 5000 किलोमीटर रेंज वाली अग्नि-V परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसमें एडवांस नेविगेशन व थ्रस्ट कंट्रोल सिस्टम लगाया गया है, मिसाइल का कैनिस्टराइज्ड सिस्टम इसे हर मौसम में सुरक्षित रखता है और तेजी से लॉन्च करने में मदद करता है, इस तकनीक के साथ भारत अब उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास अत्याधुनिक MIRV क्षमता मौजूद है,