रायपुर, छत्तीसगढ़ : IPL 2026 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, जहां हर मुकाबला प्लेऑफ के समीकरण बदल रहा है। 13 मई को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru और Kolkata Knight Riders के बीच प्लेऑफ की टिकट के लिए महामुकाबला होने जा रहा है। अब सवाल यही है कि क्या RCB जीत के साथ प्लेऑफ की टिकट कटाएगी, या फिर KKR अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए रेस को और दिलचस्प बना देगी?