आईआईटी जम्मू से जुड़े स्टार्टअप मचफ्लाई एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने ‘स्काई रीपर’ नाम का एआई-संचालित हाई-स्पीड कॉम्बैट ड्रोन विकसित किया है. यह स्वदेशी मानवरहित लड़ाकू विमान (UCAV) भारतीय सशस्त्र बलों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है. ड्रोन 550 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से उड़ सकता है और 10 किलोमीटर तक की ऊंचाई पर ऑपरेट करने में सक्षम होगा. इसमें एआई आधारित ऑटोनॉमस डिसीजन सिस्टम भी लगाया जा रहा है, जिससे यह युद्ध के दौरान खुद फैसले ले सकेगा. इंजीनियरों के मुताबिक यह ड्रोन 30 किलोग्राम तक का पेलोड ले जा सकता है और टोही मिशनों में भी इस्तेमाल होगा. परियोजना के तहत स्वदेशी टर्बोजेट इंजन भी विकसित किया जा रहा है.