Surprise Me!

पश्चिम एशिया संकट पर एक्शन में सरकार: खर्च में कटौती पर जोर, बुला सकती है सर्वदलीय बैठक

2026-05-12 4 Dailymotion

हैदराबाद से पीएम मोदी ने देशवासियों से खर्च में कटौती करने और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील क्या कर दी, विपक्षी दलों ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं. विपक्षी पार्टियों ने केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने का दबाव बढ़ा दिया है. एनसीपी(एसपी) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि पीएम मोदी की अपील अर्थव्यवस्था पर दूरगामी असर डाल सकती हैं और ऐसे में आम नागरिकों, उद्योगों तथा निवेशकों में असमंजस की स्थिति पैदा कर रही है.

शरद पवार के साथ दूसरे विपक्षी नेताओं ने भी इसे 'सरकार की तैयारी की कमी' बताते हुए इस पर संसद में विस्तृत चर्चा की मांग उठाई. सूत्रों के अनुसार सरकार विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है. वो एक और ब्रिफिंग या सर्वदलीय बैठक के रूप में सामने आ सकता है. सूत्रों का कहना है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों के समूह की बैठक में टास्क फोर्स बनकर इसपर काम करने की बात तो हुई है. साथ ही पीएम के सुझावों को जल्द अमल में लाने पर भी चर्चा हुई.  

मंगलवार को हुई इंटर मिनिस्टीरियल मीटिंग में अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ईंधन का भंडार पर्याप्त है, लेकिन संसाधनों का संरक्षण जरूरी है. पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने पीएम की अपील को दोहराते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार-पूलिंग, ईवी और वर्क-फ्रॉम-होम पर जोर दिया.