आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए, जिसमें साई सुदर्शन की अहम अर्धशतकीय पारी शामिल रही. जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 86 रन पर सिमट गई. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने शुरुआती विकेट लेकर हैदराबाद की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जबकि जेसन होल्डर ने बीच के ओवरों में मैच पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया. इस बड़ी जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दावेदारी और मजबूत कर ली है.