महराजगंज में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है।
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान 572 वाहनों का चालान और 2 वाहनों को सीज किया गया।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Maharajganj police
.
#Maharajganj #MaharajganjPolice #RoadSafety #TrafficPolice