Surprise Me!

लाल किला कार बम ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई…10 आरोपियों पर 7500 पन्नों की चार्जशीट

2026-05-14 7 Dailymotion

NIA ने लाल किला कार बम विस्फोट मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ 7,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद और अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से जुड़े थे. पिछले साल हुए इस विस्फोट में 11 लोगों की मौत हुई थी. चार्जशीट में दावा किया गया है कि मॉड्यूल भारत में शरिया शासन स्थापित करने के मकसद से काम कर रहा था. जांच में TATP विस्फोटक, ड्रोन आधारित IED, AK-47 और अन्य हथियारों के इस्तेमाल की साजिश सामने आई है. एनआईए ने बताया कि कई आरोपी डॉक्टर और पढ़े-लिखे प्रोफेशनल थे, जिन्होंने कथित तौर पर कट्टरपंथी नेटवर्क के लिए काम किया.