Surprise Me!

Public Review: दर्शकों से मिला 'Pati Patni Aur Woh Do' को मिला-जुला response, फिल्म को बताया one-time watch

2026-05-15 11 Dailymotion

डायरेक्टर मुदस्सर अजीज की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म देखने थिएटर पहुंचे दर्शकों से जब IANS ने रिव्यू जाना, तो लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई दर्शकों ने फिल्म को एवरेज बताया, कुछ ने इसे वन-टाइम वॉच कहा, जबकि कई लोगों ने फिल्म को एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ सोशल मैसेज देने वाली भी बताया। दर्शकों ने खास तौर पर आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी की एक्टिंग की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों को फिल्म की स्क्रिप्ट ज्यादा खास नहीं लगी। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म अपने पहले पार्ट की तुलना में कम एंटरटेनिंग है, हालांकि फिल्म की कॉमेडी को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। ओवरऑल, दर्शकों से फिल्म को मिला-जुला रिव्यू मिला है और इसे 5 में से 3 से 3.5 स्टार तक की रेटिंग दी गई है।