उत्तर प्रदेश के रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने शनिवार को हेट स्पीच केस में आजम खान को दो साल की सजा सुनाई है। दरअसल, लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान रामपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी उम्मीदवार आजम खान ने कहा था कि सब डटे रहो, कलेक्टर-फलेक्टर से मत डरियो। ये तनखैया हैं, हम इनसे नहीं डरते। देखा है मायावती के कई फोटो। कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ करते रहे हैं। उन्हीं (मायावती) से गठबंधन है, उन्हीं के जूते साफ कराऊंगा। करीब सात साल बाद इस मामले में कोर्ट का फैसला सामने आया है, जिसमें उन्हें 2 साल की सजा हुई है।
#Azamkhan, #azamkhanconvicted, #rampurcourtverdict, #azamkhancontroversialstatement, #2019loksabhaelection, #azamkhandmremark, #rampurmpmlacourt, #azamkhanlatestnews