वेटरन बॉलीवुड स्टार जितेंद्र के बेटे और पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर के भाई, फेमस एक्टर और प्रोड्यूसर तुषार कपूर इन दिनों मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म गोलमाल 5 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में तुषार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से टीम के साथ एक ग्रुप सेल्फी शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि फिल्म के नए शूटिंग शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके अलावा उन्होंने पोस्ट के साथ शूटिंग शेड्यूल के 79 दिनों के हार्ड वर्क, पैशन और लगातार चले डे-नाइट शूट्स का भी जिक्र किया। गोलमाल फ्रेंचाइजी में तुषार कपूर के किरदार ‘लकी’ को हमेशा खूब पसंद किया है। फिल्म में उनके किरदार की बोलने की परेशानी को हाथों के इशारों और अलग-अलग आवाजों के जरिए दिखाया गया है, जो इस कैरेक्टर की सबसे बड़ी खासियत बन चुकी है। बता दें, मार्च में डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने बर्थडे पर 'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू की थी। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू और शरमन जोशी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
#Golmaal5 #TussharKapoor #RohitShetty #AjayDevgn #AkshayKumar #ArshadWarsi #ShreyasTalpade #KunalKhemu #SharmanJoshi #AftabShivdasani #GolmaalFranchise #BollywoodComedy #Lucky #ScheduleWrap #FilmShooting #GroupSelfie #ComedyFilm #BollywoodNews #UpcomingMovie #DayNightShoot #InstagramUpdate #EntertainmentNews #IANS