Surprise Me!

वीडी सतीशन ने ली केरलम के सीएम पद की शपथ, राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई दिग्गज हुए शामिल

2026-05-18 8 Dailymotion

केरल में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानि कि यूडीएफ सरकार का सोमवार को शपथ ग्रहण हुआ। वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वीडी सतीशन के शपथ ग्रहण के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक रूप से अंत हो गया।