ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा और जय बजरंग बली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। विशेष रूप से प्रयागराज स्थित प्रसिद्ध लेटे हुए बजरंग बली मंदिर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। प्रयागराज में सुबह से ही मंदिर परिसर के बाहर लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। श्रद्धालु हाथों में प्रसाद, फूल-माला और नारियल लेकर बजरंग बली के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए। वहीं धार्मिक नगरी अयोध्या में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
#JaiBajrangBali #HanumanJi #JyeshthaTuesday #Prayagraj #Ayodhya #HanumanGarhi #BajrangBali #TempleCrowd #ReligiousNews #SpiritualIndia #Faith #Devotion #HinduFestival #UPNews #TempleDarshan #IndianCulture #Bhakti #TuesdayVibes #SanatanDharma #JaiShreeRam