90 के दशक की मशहूर अदाकारा मनीषा कोइराला अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स, ट्रैवल डायरी और फिटनेस रूटीन की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वर्कआउट और योगा से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके साथ उन्होंने अपने विचार को रखते हुए अक खास मैसेज भी शेयर किया। शेयर किए गए वीडियो में मनीषा अलग-अलग दिनों की क्लिप्स में योगासन करती नजर आ रही हैं। वीडियो को फास्ट-फॉरवर्ड मोड में एडिट किया गया है, जिसमें वे पूरी लगन के साथ ट्रेनर द्वारा बताए गए योगासन के स्टेप्स फॉलो करती दिख रही हैं। इसके अलावा पोस्ट में जिम वर्कआउट की कई झलकियां और तस्वीरें भी शामिल हैं। उनकी इस फिटनेस रूटीन में दिखाई देने वाला डेडिकेशन और हार्ड वर्क को फैंस काफी पसंद कर रहे है और उनके फिट रहने के इस जब्जे की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
#ManishaKoirala #FitnessGoals #YogaRoutine #WorkoutMotivation #GymGirl #BollywoodActress #Heeramandi #Mallikajaan #CelebrityFitness #YogaLife #FitnessJourney #BollywoodNews #EntertainmentNews #InstaFitness #HealthyLifestyle #WorkoutVideo #SanjayLeelaBhansali #Rajdar #HomingPigeons #ArbaazKhan #ViralPost #FitnessInspiration #IANS