कांग्रेस और सपा को देखकर ये लग रहा है कि इस बार यूपी में उनकी नैया बजरंग बली पार लगाएंगे...ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं..क्योंकि एक तरफ अखिलेश यादव हनुमान जी के मंदिर पहुंच गए ..तो दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की...सपा प्रमुख अखिलेश यादव लखनऊ के हजरतगंज में बजरंगबली के मंदिर पहुंचे..वहां उन्होंने बजरंग बली की आरती उतारी...और भंडारे में प्रसाद बांटा...अपने इस कार्यक्रम के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया...राहुल गांधी के रायबरेली जाने पर बीजेपी के तंजों का अखिलेश यादव ने पलटवार किया है..और स्मृति ईरानी की याद दिलाते हुए बीजेपी की हार की बात कही।