गर्मी रुला रही है, गर्मी बेचैन कर रही है, धूप न तो देखी जा रही और न ही सही जा रही है। उत्तर भारत में इस वक्त भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। यूपी के बांदा में गर्मी ने 75 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 47.6 डिग्री पहुंच गया। जो मंगलवार को भी लगभग 48 डिग्री के ऊपर ही रहा। बांदा केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। बांदा के लोग गर्मी से बेहाल दिखे। जबकि राजस्थान के चूरू जिले में इस साल की गर्मी ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दोपहर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह से ही सूरज की तपिश असामान्य रूप से तेज़ थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा
#HeatwaveIndia, #IMDAlert, #DelhiWeather, #UttarPradeshHeatwave, #RajasthanTemperature, #SevereHeatwave, #BandaTemperature, #NorthIndiaWeather, #IMDBulletin, #ExtremeHeat, #HaryanaWeather, #PunjabHeatwave, #MadhyaPradeshHeatwave, #ClimateChange, #SummerAlert