Boman Irani और Divyendu Sharma ने IANS के साथ खास बातचीत में अपनी आने वाली फिल्म Peddi को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा कीं। दोनों कलाकारों ने Ram Charan और Janhvi Kapoor के साथ काम करने के अनुभव को शानदार बताया। बोमन और दिव्येंदु ने कहा कि फिल्म की कहानी, इसका इमोशनल एलिमेंट और मजबूत स्टारकास्ट इसे बेहद खास बनाती है। बातचीत के दौरान Boman Irani ने बॉलीवुड में अपने लंबे सफर और अलग-अलग किरदारों के अनुभव साझा किए, वहीं Divyendu Sharma ने अपने करियर और अलग कैरेक्टर्स से मिली पहचान पर बात की। इसके अलावा, पद्म पुरस्कारों से पहले दोनों कलाकारों ने Dharmendra और Satish Shah से जुड़ी यादों को भी साझा किया और भारतीय सिनेमा में उनके योगदान की सराहना की।