ट्विशा शर्मा मामले में दोबारा पोस्टमार्टम को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. जहां सुनवाई में पीड़ित परिवार को झटका लगा है. भोपाल जिला अदालत ने फिलहाल ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम (PM-2) की मांग पर तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है. अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति नहीं दी, हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को सुरक्षित रखने को लेकर अहम निर्देश जरूर जारी किए हैं. दरअसल, ट्विशा के परिजन लगातार पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं. परिवार का आरोप है कि शुरुआती पोस्टमार्टम में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की अनदेखी हुई है और जांच में गंभीर चूक सामने आई है. इसी आधार पर परिवार ने अदालत में आवेदन लगाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी. परिजनों का कहना है कि स्वतंत्र मेडिकल बोर्ड या किसी बड़े संस्थान में दोबारा पोस्टमार्टम से ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.