Surprise Me!

IPL 2026 : KKR के गेंदबाजों का कहर, MI ने दिया 148 रनों का आसान टारगेट

2026-05-20 16 Dailymotion

आईपीएल 2026 का रोमांच अब अपने अंतिम और सबसे निर्णायक चरण में पहुंच गया है। प्लेऑफ के लिए अहम मुकाबले में Kolkata Knight Riders के गेंदबाजों ने Mumbai Indians को बुरी तरह Dominate किया। बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई ने कोलकाता के सामने जीत के लिए 148 रनों का टारगेट सेट किया है।
ईडन गार्डंस में खेले गए मुकाबले में KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। सितारों से लदी MI का बैटिंग लाइनअप बुरी तरह प्रेशर में दिखा। सिर्फ 41 गेंदों पर टीम ने अपने चार अहम विकेट गंवा दिए। कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 15-15 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 20 और हार्दिक पांडया 26 रन बनाकर आउट हुए। कॉर्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रनों का तेज तर्रार Knock खेलकर टीम के स्कोर को 147 तक पहुंचाया।