मुंबई में वेस्टर्न रेलवे ने मंगलवार को बांद्रा पूर्व के गरीब नगर इलाके में रेलवे की जमीन पर बने अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा बुलडोजर अभियान चलाया...इस कार्रवाई में पहले ही दिन करीब 20 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया और 100 से अधिक अवैध निर्माणों यानि कि घरों को तोड़ दिया गया...अतिक्रमण हटाने के दौरान भयंकर बवाल हो गया..लोगों ने जमकर पथराव किया...हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है...रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पांच दिन तक चलने वाले इस अभियान के तहत करीब 500 झोपड़ियां और अन्य अवैध निर्माण हटाकर 5200 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त की जाएगी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है, क्योंकि बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स नजदीक में है।
#maharashtranews, #bandrabulldozeractionnews, #bandrabulldozeraction, #mumbainews, #मुंबईन्यूज़, #mumbaibulldozeractionnews, #mumbaibulldozeraction, #BulldozerAction