भोपाल: ट्विशा शर्मा का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वो धार्मिक गाने पर डांस करती नजर आ रही है. उसके साथ एक पालतू कुत्ता भी वीडियो में नजर आ रहा है. जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्विशा को धार्मिक गाने पसंद थे और उन्हें जानवर भी अच्छे लगते थे, क्योंकि वीडियो में ट्विशा अपने कुत्ते के साथ खेलती नजर आ रही है. ट्विशा शर्मा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है. इसमें ट्विशा धार्मिक गाने पर झूमती नजर आ रही है. परिवार का कहना है कि यह वीडियो ट्विशा की सामान्य जिंदगी को दिखाता है. फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है. ट्विशा शर्मा मामले को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है. वहीं, परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस और कोर्ट अपना काम कर रहे हैं.