Surprise Me!

थार में दिखा भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम, भव्य नगर परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब

2026-05-21 7,441 Dailymotion

बाड़मेर। पुरुषोत्तम अधिक मास के पावन अवसर पर गुरुवार को शहर में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अलसुबह 5 बजे शहर के सदर बाजार स्थित हनुमान मंदिर से विशाल नगर परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। गंगागिरी मठ के महंत खुशालगिरी महाराज के सानिध्य में शुरू हुई इस धार्मिक यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु जयकारों, भजन-कीर्तन और धार्मिक उत्साह के साथ लगभग 25 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए नगर परिक्रमा में शामिल हुए।