आईपीएल के 67वें मैच में मौजूदा सीजन के दो दिग्गजों के बीच कड़ी टक्कर होने जा रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आमने सामने होंगी। एक तरफ RCB प्वॉइंट्स टेबल में 13 मैचों में 18 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर है जबकि दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद 16 प्वॉइंट्स के साथ तीसरे पायदान पर है। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ क्वालिफाई कर चुकी है और एसआरएच ने भी सीएसके के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था जिसमें आरसीबी ने बाजी मारी थी। इस बार अपने होमग्राउंड पर हैदराबाद उस हार का बदला जरूर लेना चाहेगी।