दिल्ली-एनसीआर इस वक्त साल के सबसे गर्म दौर से गुजर रहा है। सूरज मानो आग उगल रहा है और चिलचिलाती धूप ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि सुबह के वक्त भी गर्म हवाओं और उमस ने लोगों का दम निकाल दिया है। सड़कों पर निकलते ही ऐसा महसूस हो रहा है जैसे पूरा शहर तंदूर में तब्दील हो गया हो। भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने राजधानी में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।
#DelhiNCR #Heatwave #DelhiWeather #IMDAlert #ExtremeHeat #SummerHeat #WeatherUpdate #HotWeather #ScorchingHeat #ClimateUpdate #HeatAlert #BreakingNews #DelhiHeat #TemperatureRise #StaySafe #IndianSummer #WeatherNews #Humidity #HeatWaveAlert #NCRWeather