देश के ज्यादातर हिस्से इन दिनों गर्मी से झुलस रहे हैं ऐसे में क्या आदमी और क्या जानवर सभी को ठंडक की जरूरत है. जयपुर की दुर्गापुरा गौशाला में गायों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए मिस्टिंग स्प्रे के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है. केयरटेकर राधेश्याम बताते हैं कि इनकी गायों की देख रेख के लिए गर्मी के हिसाब से इस वर्ष जो है एक अनूठा प्रयोग किया है. फॉगर लगाए हैं जिससे कि आप देख रहे हैं कि बहुत ही सीमित मात्रा में पानी आता है कीचड़ नहीं होता है और गायों को पूरा ठंडक मिलती है। आने वाले दानदाता भी जो है वो प्रसन्न हैं आपने यहां देखा होगा। इस शेड के बाहर जाएंगे तो कम से कम पांच परशेंट जो है वो तापमान जाता है। तो बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ है. गौशाला में आने वाले लोग इस पहल को काफी पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे गायों को भी गर्मी से राहत मिलती है. जैसे-जैसे पारा बढ़ता जा रहा है, गर्मी से परेशान दुर्गापुरा गौशाला की गायों को इस पहल से काफी सुकून मिल रहा है.