Surprise Me!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता फिर दिखी परेशान

2026-05-23 13 Dailymotion

वैश्विक संकट के बीच देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतें 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाई हैं। पिछले 10 दिनों में कुल मिलाकर, कीमतों में लगभग 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। शनिवार को हुई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल का भाव 92.49 रुपए प्रति लीटर है। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के बीच पिछले 10 दिन में ईंधन की दरों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 15 मई को ही सरकारी तेल कंपनियों ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण बढ़ी हुई ऊर्जा कीमतों का बोझ धीरे-धीरे ग्राहकों पर डालना शुरू किया था। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
#PetrolPriceHike #DieselPrice #FuelPriceHike #PetrolDiesel #DelhiFuelPrice #OilPriceSurge #CrudeOil #Inflation #IndiaNews #BreakingNews #FuelCrisis #EnergyCrisis #PetrolPrice #DieselPriceHike #EconomicImpact #FuelRates #MiddleEastConflict #CostOfLiving #TrendingNews #IndiaEconomy