Surprise Me!

IPL 2026 : 250+ स्कोर की बादशाह बनी SRH, RCB को 55 रन से हराया

2026-05-23 3 Dailymotion

हैदराबाद, तेलंगाना : आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में Sunrisers Hyderabad ने Royal Challengers Bengaluru को 55 रन से हराकर इतिहास रच दिया। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में RCB की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन ही बना सकी। इस मुकाबले के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 250+ स्कोर बनाने वाली टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम ने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 200+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। प्लेऑफ में भी टीम इसी लय को जारी रखते हुए खिताब की दावेदारी मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।