Surprise Me!

IPL 2026 : इंग्लिस-बडोनी की धमाकेदार पारियां, करो या मरो वाले मैच में PBKS के सामने 197 का टारगेट

2026-05-23 12 Dailymotion

IPL 2026 का 68वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं।
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही और मात्र 20 रन पर उसने दो विकेट गंवा दिए। अरशिन कुलकर्णी गोल्डन डक पर आउट हुए। वहीं निकोलस पूरन ने एक बार फिर निराश किया और सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सलामी बल्लेबाज Josh Inglis ने एक छोर से लखनऊ की पारी को संभाले रखा और 44 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। आयुष बडोनी ने 18 गेंदों पर तूफानी अंदाज में 43 रन ठोके। कप्तान Rishabh Pant ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए। अब्दुल समद ने 19 गेंदों पर 37 रनों की उपयोगी पारी खेली