भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को जबलपुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस समर्थ सिंह को लेकर कोर्ट पिछले दरवाजे से पहुंची। भोपाल कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में ले जाया गया। कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन एक बात जो निकलकर सामने आई वो थी समर्थ की हंसी की। मृतका के भाई हर्षित शर्मा ने बताया कि जब कोर्ट में सुनवाई हो रही थी तो आरोपी समर्थ की बॉडीलैंग्वेज काफी अलग थी वो हंसता दिख रहा था, जैसे उसे कोई गम या पछतावा न हो।
#BhopalNews, #MPNews, #TwishaSharmaDeathCase, #TwishaSharmaCase, #TwishaSharmaBhopal, #SamarthSingh, #SamarthSinghRemand, #BhopalPolice, #GiribalaSingh, #twishasharmanews, #twishasharmabhopalcase, #TwishaSharmaDeathCase, #TwishaSharmasuspiciousdeath, #TwishaSharmahusbandSamarthSingh