Surprise Me!

IANS Exclusive: Shruti Sharma ने शेयर किया ‘ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी’ का experience, कहा कॉमेडी के साथ होगी awareness

2026-05-23 11 Dailymotion

Mumbai, Maharashtra: एक्ट्रेस श्रुति शर्मा ने आइकॉनिक सटायरिकल कॉमेडी टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस चली मुसद्दी की बेटी' को लेकर IANS से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने शो, अपने किरदार और इंडस्ट्री से जुड़े कई पहलुओं पर खुलकर बात की। श्रुति शर्मा ने बताया कि शो में वे 'अनोखी' नाम का लीड किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अपने किरदार को आम लोगों से जुड़ा हुआ और भावनात्मक रूप से कनेक्ट करने वाला बताया। श्रुति के मुताबिक, अनोखी एक ऐसी लड़की है जो संघर्षों का सामना करते हुए सिस्टम और समाज की परेशानियों को दर्शाती है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस शो को इसलिए चुना क्योंकि इसमें सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का मैसेज भी है। श्रुति ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि इस शो में काम करना उनके लिए बेहद खास रहा है। उन्होंने बताया कि शो का कंटेंट मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर करेगा। सोशल मीडिया, रील और मीम कल्चर पर अपनी राय रखते हुए श्रुति ने कहा कि आज के दौर में ये चीजें एंटरटेनमेंट का बड़ा हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन एक कलाकार के लिए थोड़ा मिस्टिरियस बने रहना भी जरूरी है। बातचीत के दौरान उन्होंने वेटरन अभिनेता पंकज कपूर का भी जिक्र किया और उनके काम की सराहना की।

#ShrutiSharma #OfficeOffice #MusaddiKiBeti #Anokhi #HindiTVShow #SatiricalComedy #IndianTelevision #IANS #PankajKapur #SocialAwareness #ComedyShow #ReelCulture #MemeCulture #SocialMedia #TVActress #EntertainmentNews #LeadRole #AudienceConnection #IndianComedy #TVIndustry #MusaddiLal #BollywoodNews #IANS