Surprise Me!

ट्विशा शर्मा डेथ केस : सेकेंड पोस्टमार्टम जारी, SC ने लिया मामले पर स्वत: संज्ञान, परिवार को जगी न्याय की उम्मीद

2026-05-24 4 Dailymotion

भोपाल (मध्य प्रदेश) : भोपाल के ट्विशा शर्मा डेथ केस में अब तक कई मोड आ चुके हैं। इसी क्रम में रविवार को भोपाल एम्स में ट्विशा का सेकेंड पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले पर स्वत: संज्ञान लिए जाने पर परिवार को न्याय की आस जगी है। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में हस्तक्षेप करना हमारी जीत और अब हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। इसके साथ ही ट्विशा के वकील अंकुर पांडेय ने भी प्रशासन पर केस में पहले लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि ये केस भविष्य में एक मिसाल बनेगा।