देश बदल रहा है, अब देश संडे को आराम नहीं,बल्कि साइकिल चला रहा है। दिल्ली से लेकर जम्मू- कश्मीर तक फिट इंडिया मूवमेंट और 'संडे ऑन साइकिल्स' का क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां अहमदाबाद में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने साइकिल चलाई तो वहीं दिल्ली में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने साइकिल चलाकर तेल बचाने और फिट रहने का संदेश दिया।