Surprise Me!

देहरादून और आसपास के टूरिस्ट स्थलों में सैलानियों की भारी भीड़, मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और छुट्टियां बनीं वजह

2026-05-24 22 Dailymotion

उत्तराखंड में देहरादून के रॉबर्स केव से लेकर सहस्त्रधारा तक देशभर से आए सैलानीयों की भरमार है. मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी है। लिहाजा सप्ताहांत में उत्तराखंड में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे. उनका सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल देहरादून है. रविवार को शहर के जाने वाले रास्तों पर यातायात लगभग ठप्प रहा. लोकप्रिय पर्यटन स्थल दिन भर खचाखच भरे रहे. परिवारों, छात्रों और पड़ोसी राज्यों से आए सैलानियों को उम्मीद है कि उन्हें थोड़े समय के लिए मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. सैलानियों का कहना था कि देहरादून मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए अच्छी जगह है। हालांकि कुछेक का ये भी कहना था कि दिन में शहर का तापमान उम्मीद से ज्यादा गर्म था.  एक तो गर्मी, ऊपर से छुट्टियां - देहरादून और आसपास सैलानियों के पसंदीदा टूरिस्ट स्पॉट जाने वाले रास्तों में बेशुमार ट्रैफिक था.