Surprise Me!

एशिया के सबसे बड़े रोपवे में अचानक आई तकनीकी खराबी, हवा में फंसे 300 पर्यटक

2026-05-25 14 Dailymotion

एशिया के सबसे बड़े रोपवे (गोंडोला) में अचानक तकनीकी खराबी आने से जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में लगभग 300 टूरिस्ट हवा में ही फंस गए. एडमिनिस्ट्रेशन, लोकल पुलिस और रेस्क्यू टीम ने तुरंत एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिससे अब तक 130 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. अन्य फंसे लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केबल कार में खराबी के कारण गुलमर्ग केबल कार सेवा के दोनों फेज का संचालन रोक दिया गया. केबल कार को लोकप्रिय रूप से गंडोला के नाम से जाना जाता है.अधिकारियों ने बताया कि सैकड़ों पर्यटक को सवारी का आनंद ले रहे थे, उनको राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने केबिन से सुरक्षित बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि केबल कार प्रणाली को बहाल करने का काम फिलहाल जारी है. केबल कार कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर, सैयद कमर सज्जाद ने मीडिया को बताया कि केबिन में फंसे सभी यात्री सुरक्षित हैं और अगले तीन से चार घंटों में स्थिति पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद है.